ओटीएस-2026 लागू, बकायेदारों को राहत

ओटीएस-2026 लागू, बकायेदारों को राहत

30 दिन में भुगतान पर 3% छूट, 3 माह तक आवेदन

वाराणसी (जनवार्ता):
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बकायेदार आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 लागू कर दी है। योजना के तहत आवंटी सरल शर्तों पर बकाया जमा कर संपत्तियां नियमित करा सकेंगे।
मंगलवार को प्राधिकरण सभागार में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
योजना के तहत साधारण ब्याज पर निस्तारण, चार माह तक किस्तों की सुविधा और 30 दिन में पूरा भुगतान करने पर 3% छूट दी जाएगी। आवेदन अवधि तीन माह तय की गई है।
वीडीए ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आवेदन न करने पर संपत्ति निरस्तीकरण व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   शांतिव्यवस्था मजबूत करने मैदान में उतरे पुलिस आयुक्त, बल को सतर्क रहने के आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *