कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के बाद एक नया नाम सुर्खियों में आ गया है जिसके बाद यह चुनाव और रोचक हो गया । दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया है। संभावना है कि वे आज रात ही इसके लिए फार्म भरने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को है। उनके करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला दिग्विजय सिंह का अपना है इसके लिए उन्हें गांधी परिवार से किसी ने भी सलाह नहीं दी है।

rajeshswari

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 30 सितंबर तक अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं। कांग्रेस की शुरुआती योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करना था लेकिन राजस्थान में उच्च स्तर के सियासी ड्रामे के आगे गांधी परिवार विवश है। इस मामले से पूरी तरह अवगत सूत्रों ने बताया, ‘गहलोत का नाम अभी चुनावी रेस से नहीं हटा है।’ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने पार्टी के सेंट्रल इलेक्शन अथारिटी (CEA) से नामिनेशन फार्म लिया है। हालांकि बंसल ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे उम्मीदवार नहीं हैं किसी और के लिए फार्म लिया है।

CEA के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को कहा था, ‘ अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नामिनेशन फार्म लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ का भी नाम इसके लिए आया था लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी प्रमुख नहीं बनना चाहते हैं और वे मध्यप्रदेश में ही पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि कमलनाथ ने सोमवार से सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी।

इसे भी पढ़े   'जय बजरंगबली बोलने वालों को…',कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी का बड़ा हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *