दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, मृतकों की संख्या 21 पहुंची; कई विदेशी नागरिकों की भी मौत

दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, मृतकों की संख्या 21 पहुंची; कई विदेशी नागरिकों की भी मौत

नई दिल्ली (जनवार्ता) । दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और उसके ऊपर संचालित होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में कई विदेशी नागरिकों की भी जान गई है, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे प्रेस एन्क्लेव रोड स्थित छह मंजिला इमारत के भूतल पर संचालित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगी। देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और इमारत में संचालित होटल भी इसकी चपेट में आ गया। आग से बचने के लिए कई लोगों को इमारत से कूदना पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के जनसंपर्क अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभ में सात दमकल गाड़ियां भेजी गईं, बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संसाधन बढ़ाए गए। बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट से छह लोगों समेत कुल 37 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार मृतकों में मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के कुछ नागरिक भी शामिल हैं। उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 13 लोगों का उपचार चल रहा है, जिनमें तीन लोग ऊंचाई से गिरने के कारण घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचीं

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस वर्ष आग की विभिन्न घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। मालवीय नगर की यह घटना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *