विंढमगंज में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी और सामान पार

विंढमगंज में चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी और सामान पार

सोनभद्र (जनवार्ता)! विंढमगंज थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी व खाद्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुटबेढ़वा निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर में बीती रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनका आवास रेलवे स्टेशन विंढमगंज के समीप स्थित है, जहां घर के भीतर ही एक छोटा होटल भी संचालित होता है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सभी सदस्य पास में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने घर में प्रवेश किया और पूरे परिसर को खंगाल डाला। चोर होटल की दिनभर की बिक्री की नगदी के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री भी चुरा ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार गुप्ता की पुत्री आर.सी. गुप्ता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़े   कोडीन कफ सिरप : 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *