महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया आरती-पूजन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया आरती-पूजन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सोनभद्र! बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन समेत रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की आरती-पूजा कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।

rajeshswari

रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर आयोजित प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरती-पूजन के माध्यम से सरकार को महंगाई की स्थिति का आईना दिखाने का प्रयास किया।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के ‘अच्छे दिन’ के दावे अब कहां हैं। उन्होंने कहा कि दाल, तेल, प्याज, चावल, चीनी और साबुन जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयों और बिजली की लागत भी बढ़ी है, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं।

महिला कार्यकर्ताओं मालती भारती और विमला भारती ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर घर के बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कॉपी-किताब जैसी आवश्यक वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं, जिससे परिवारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

सुरेश अग्रहरी और जुनैद अंसारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर किसान और नौजवान दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने खाद की उपलब्धता और ऊंचे दाम पर खाद बिक्री का मुद्दा उठाते हुए सरकार से किसानों को राहत देने की मांग की।

इसे भी पढ़े   किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत, एक लापता

प्रदर्शन में राजमणि खरवार, रामचंद भारती, अर्जुन पटेल, कन्हैया, अनिल भारती और संतोष कोल समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *