दशाश्वमेध क्षेत्र में कपूर आरती के दौरान आग, अफरा-तफरी; कोई जनहानि नहीं

दशाश्वमेध क्षेत्र में कपूर आरती के दौरान आग, अफरा-तफरी; कोई जनहानि नहीं

वाराणसी,  (जनवार्ता) । दशाश्वमेध घाट क्षेत्र के अहिल्याबाई मोहल्ले में गुरुवार दोपहर पूजा के दौरान आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना पृथ्वी साहनी और गोपाल साहनी के तीन मंजिला मकान में उस समय हुई, जब कपूर से आरती करते समय निकली लपटों ने कमरे में आग पकड़ ली।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा सामग्री से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रारंभिक प्रयास किए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई।


सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण नहीं होने के कारण आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, हालांकि बड़ी दुर्घटना टलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रशासन ने घटना के बाद अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है।

इसे भी पढ़े   लालपुर : नई बस्ती मोहल्ला पुलिस गश्त के अभाव में बना अराजक तत्वों का अड्डा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *