मजदूर की बेटी बनी इंटर सेकंड टॉपर, 97.60% के साथ सीतापुर की शिखा वर्मा अव्वल

मजदूर की बेटी बनी इंटर सेकंड टॉपर, 97.60% के साथ सीतापुर की शिखा वर्मा अव्वल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम 4 बजे इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

rajeshswari


इस बार टॉप-3 में सभी स्थानों पर छात्राओं का दबदबा रहा। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। नंदनी के पिता मजदूरी के तहत वेल्डिंग का काम करते हैं।
तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं रहीं—सुरभि यादव और पूजा पाल, जिन्हें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। सुरभि के पिता इफको फैक्ट्री में कार्यरत हैं। टॉप-10 सूची में कुल 23 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें से चार छात्र सीतापुर के हैं। इन मेधावियों ने 500 में से 488 से 477 अंक प्राप्त किए।


वर्ष 2026 की इंटर परीक्षा के लिए 24,79,352 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। हालांकि, लगभग 1.26 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 23.54 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।


कॉपी जांच के लिए प्रदेश में 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए और 55,976 शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चले मूल्यांकन में करीब 1.23 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।


वर्ष 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था, जिसमें 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस बार परिणाम परीक्षा समाप्ति के 42वें दिन घोषित किया गया है। बोर्ड के सचिव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : अपर पुलिस आयुक्त ने त्रिनेत्र भवन कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *