काशी सांसद प्रतियोगिता-2026 को लेकर सर्किट हाउस में समन्वय बैठक संपन्न

काशी सांसद प्रतियोगिता-2026 को लेकर सर्किट हाउस में समन्वय बैठक संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी सांसद प्रतियोगिता-2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजनों को अधिक समावेशी, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर रणनीति तय की गई।

rajeshswari

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। पिछले वर्षों में मिली सफलता और बढ़ती जनभागीदारी को देखते हुए इस बार प्रतियोगिताओं का दायरा और बढ़ाया गया है। महापौर अशोक तिवारी ने नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक जगदीश पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने भी आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रतियोगिताओं की चरणबद्ध तिथियों और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी, जबकि मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बैठक में बताया गया कि स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। प्रथम चरण 3 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन चलेगा, जबकि चयनित प्रतिभागियों का फाइनल 19 और 20 अगस्त को सिगरा स्टेडियम में होगा।

काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) के लिए पंजीकरण 24 अगस्त तक होगा तथा प्रतियोगिता 25 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं सांस्कृतिक महोत्सव 14 से 24 सितंबर तक होगा, जिसमें नृत्य, नाट्य, वादन, गायन के साथ ‘भजन’ की नई श्रेणी भी शामिल की गई है।

इसे भी पढ़े   रायपुर में भीषण गर्मी से राहत के इंतज़ाम तेज, जगह-जगह प्याऊ और कूलिंग शेल्टर शुरू

खेलकूद प्रतियोगिता 5 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इस बार 32 खेलों को पांच आयु वर्गों में 400 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। बाल कवि सम्मेलन 2 से 18 नवंबर तक तथा पहली बार विद्यालय और जिला स्तर पर युवा संसद का आयोजन भी किया जाएगा। रोजगार मेले के लिए पंजीकरण 3 दिसंबर तक होंगे और 4-5 दिसंबर को रोजगार मेला प्रस्तावित है।

इस वर्ष पहली बार काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें शास्त्रार्थ, संस्कृत आशुभाषण, श्लोक एवं मंत्रोच्चारण, संस्कृत कवि सम्मेलन तथा भगवद्गीता, रामचरितमानस और संस्कृत व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी शामिल होगी।

बैठक में आयोजन के सफल संचालन के लिए भाजपा की ओर से विभिन्न स्तरों पर संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की गई। महानगर संयोजक के रूप में आत्मा विश्वेश्वर, जबकि विभिन्न जोनों एवं ब्लॉकों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

समन्वय बैठक में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पांडेय, अवधेश राय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने काशीवासियों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं से प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *