निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, सपा नेताओं ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, सपा नेताओं ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी,  (जनवार्ता):
गाजीपुर में नाबालिग निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” के नेतृत्व में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

rajeshswari


सपा नेताओं ने एडीजी को दिए ज्ञापन में बताया कि करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी निशा की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने गांव गया था।
नेताओं का आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “आशु” के समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया, जिसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। उन्होंने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।


पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में आने से पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी गई थी, जिससे यह हमला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं ने मांग की कि हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सुरक्षा दी जाए। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में 6 करोड़ की अवैध चांदी बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *