वाराणसी के नगर निगम पार्षदों का उज्जैन में एक्सपोजर विजिट

वाराणसी के नगर निगम पार्षदों का उज्जैन में एक्सपोजर विजिट

शहरी विकास के नए अनुभव साझा, स्वच्छता-स्मार्ट सिटी मॉडल पर चर्चा

वाराणसी (जनवार्ता) । पावन नगरी उज्जैन के छत्रपति शिवाजी सभागार में वाराणसी नगर निगम के उपसभापति एवं पार्षदगणों का एक्सपोजर विजिट आयोजित हुआ। इस दौरान पार्षदों ने उज्जैन नगर निगम की कार्यप्रणाली, स्वच्छता अभियान, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की नवीन योजनाओं का अध्ययन किया और इन्हें वाराणसी में लागू करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

rajeshswari

वाराणसी नगर निगम के पार्षदों ने उज्जैन में विभिन्न शहरी विकास विषयों पर आपसी विचार-विमर्श किया। स्वच्छता, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के तरीकों पर गहन चर्चा हुई। पार्षदों ने उज्जैन नगर निगम द्वारा लागू की गई नई योजनाओं की जानकारी ली और उन्हें काशी में अपनाने के लिए संभावनाओं का आकलन किया।

इससे पहले वाराणसी के पार्षदों ने इंदौर नगर निगम का भी दौरा किया था। इन एक्सपोजर विजिट्स के माध्यम से दोनों (उज्जैन और इंदौर) नगर निगमों के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ, जो भविष्य में वाराणसी के शहरी विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे पार्षदों का उज्जैन नगर निगम के महापौर मुकेश जी एवं सभापति कलावती यादव ने अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

बैठक में उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, अशोक मौर्या, बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, राजकपूर चौधरी (सपा पार्षद दल सचेतक), सीमा वर्मा, पुष्पा यादव, माधुरी सिंह, गरिमा सिंह, राजेन्द्र मौर्या, अभय पांडेय, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, सिन्धु सोनकर सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी नगर निगम की बैठक में अहम फैसले: कज्जाकपुरा आरओबी का नाम ‘बाबा लाट भैरव फ्लाईओवर’
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *