अगर सरकार बनी तो किसानों को 24 घंटे में भुगतान, मुफ्त बिजली: अखिलेश यादव

अगर सरकार बनी तो किसानों को 24 घंटे में भुगतान, मुफ्त बिजली: अखिलेश यादव

लखनऊ (जनवार्ता) :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान, मुफ्त बिजली और बकाया बिजली बिल माफ करने का वादा किया।

rajeshswari


शनिवार को ‘विजन इंडिया पीडीए’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने कौशांबी में आयोजित बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। तकनीकी कारणों से वे कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा पूरा नहीं हुआ है। प्रदेश में किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं और आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। आलू किसानों को भंडारण की कमी के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसे दूर करने के लिए उनकी सरकार स्टोरेज सुविधाओं का विस्तार करेगी और प्रोत्साहन योजनाएं लागू करेगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए मंडियों का ढांचा मजबूत किया जाएगा और गांवों को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ‘स्मार्ट विलेज’ विकसित करने की भी बात कही। साथ ही, स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों के लिए परेशानी बताया।


सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 23 फसलों और दूध को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के दायरे में लाकर उसकी कानूनी गारंटी दी जाएगी। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा, जिससे पर्ची जारी होते ही भुगतान सीधे खाते में पहुंचे।

इसे भी पढ़े   चार साल से पति करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म,पत्नी बोली…


उन्होंने एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादन मजबूत करने और किसानों के लिए ऋण राहत कानून लाने का भी वादा किया।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसियों—ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग—का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों पर दबाव बना रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और आरक्षण के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अभिषेक मिश्रा, सांसद हरेंद्र मलिक और इकरा हसन सहित कई नेता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *