व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी से हड़कंप, एक हमलावर ढेर, दूसरा गिरफ्तार

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी से हड़कंप, एक हमलावर ढेर, दूसरा गिरफ्तार

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शनिवार देर रात अचानक गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना वॉशिंगटन के एक होटल के बॉलरूम में उस समय हुई जब राष्ट्रपति ट्रम्प डिनर में शामिल थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसे पहले सामान्य हलचल समझा गया, लेकिन कुछ ही क्षणों में हालात स्पष्ट हो गए और वहां मौजूद लोग घबराकर टेबल के नीचे छिप गए।

सीक्रेट सर्विस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को मौके पर ही मार गिराया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे होटल परिसर को घेरकर सील कर दियाटी और जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी और एएनआई की संवाददाता रीना भारद्वाज के अनुसार, घटना के बाद पूरे बॉलरूम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। लगभग 30-35 मिनट बाद पूरे होटल को सील कर दिया गया।

घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हमले के पीछे की साजिश की जांच की जा रही है। फिलहाल राष्ट्रपति ट्रम्प पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   EXAM पास होने पर मनाया जश्न,धूमधाम से की पार्टी;लेकिन घर न लौट सके
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *