रोड रोलर चलाकर अवैध साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर-सायरन किया गया नष्ट

रोड रोलर चलाकर अवैध साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर-सायरन किया गया नष्ट

वाराणसी (जनवार्ता) । यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर/सायरन के खिलाफ चलाए गए अभियानों में जब्त सामग्री का मंगलवार को रोड रोलर से विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई यातायात निदेशालय एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।

rajeshswari

यातायात पुलिस के अनुसार विभिन्न तिथियों में चलाए गए अभियानों के दौरान जब्त किए गए 37 मॉडिफाइड साइलेंसर, 95 प्रेशर हॉर्न तथा 48 हूटर/सायरन को अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं यातायात निरीक्षक, मुख्यालय की उपस्थिति में रोड रोलर से नष्ट किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा हूटर/सायरन का प्रयोग न करें। पुलिस के मुताबिक ऐसे उपकरण ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ ही अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए असुविधा एवं जोखिम का कारण बनते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   रामनगर किला : दक्षिणमुखी काले हनुमानजी के दुर्लभ दर्शन को उमड़ी भीड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *