पाकुड़ के आमतल्ला में बनेगा ड्रेन, किसानों को मिलेगी राहत

पाकुड़ के आमतल्ला में बनेगा ड्रेन, किसानों को मिलेगी राहत

जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीणों की मांग पर शुरू हुआ निर्माण कार्य, आवागमन होगा सुगम

पाकुड़: सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत अंतर्गत आमतल्ला मस्जिद के समीप खेत जाने वाली सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और किसानों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। यहां ड्रेन और कलभट (पुलिया) निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

rajeshswari


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी बहने और जमा रहने के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। खासकर किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।


समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया आसिफ अली हादी से कई बार शिकायत की थी और स्थायी समाधान के लिए ड्रेन व कलभट निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों का कहना था कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या सालभर बनी रहती है, जो बरसात के मौसम में और विकराल हो जाती है।


ग्रामीणों—नजफुल शेख, रियाजोद्दीन शेख, मिनारूल शेख, नुरसलाम शेख, सैयरूल शेख, मंटू शेख, खैरूल आलम, आनिकुल शेख, जायरूल शेख, फुलटू शेख और सिलोन शेख—ने बताया कि इस स्थान पर लंबे समय से ड्रेन और पुलिया की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।


उन्होंने बताया कि पूर्व में इस समस्या के समाधान के बजाय कौशरमाठ में पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और संबंधित विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई।
विरोध और शिकायत के बाद अब पंचायत की ओर से आमतल्ला मस्जिद के पास ही ड्रेन और कलभट निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: चेतगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी


मुखिया आसिफ अली हादी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।


ग्रामीणों का मानना है कि ड्रेन निर्माण के बाद सड़क पर पानी का बहाव नियंत्रित होगा और किसानों को खेतों तक आने-जाने में सुविधा होगी। विशेषकर बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *