फैक्ट्री से लौट रहे कारोबारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या

फैक्ट्री से लौट रहे कारोबारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र में देर रात वारदात, आठ नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज; रंजिश की आशंका

वाराणसी, (जनवार्ता):
जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे एक कारोबारी की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, भरथरा पोस्ट खटोरा निवासी मनीष कुमार सिंह (भतीजा—अरुण कुमार सिंह) घमहापुर-भरथरा मार्ग पर पत्तल बनाने की फैक्ट्री संचालित करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी चारपहिया वाहन से फैक्ट्री बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालचंद प्रजापति के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।


हमले में कार का शीशा टूट गया, जिससे मनीष को वाहन रोकना पड़ा। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल घर से महज आधा किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।


परिजनों का आरोप है कि हमलावर मनीष के गले से सोने की चेन भी ले गए। घटना के समय रात अधिक होने और रास्ता सुनसान होने के कारण कोई बचाव के लिए नहीं पहुंच सका।


एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आठ नामजद—आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और गोविंद राजभर—के साथ ही 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े   महाशिवरात्रि पर बना अद्भुत संयोग,भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें राशि अनुसार उपाय


उन्होंने यह भी बताया कि घटना से जुड़ा एक अन्य पहलू सामने आया है, जिसमें गांव की ही महिला बिंदु प्रजापति कार की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *