नरेंद्र मोदी  28 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी, 6300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

नरेंद्र मोदी  28 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी, 6300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 40 हजार महिलाओं की भागीदारी वाली नारी वंदन रैली भी

वाराणसी (जनवार्ता) :
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी मंगलवार, 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे करीब 6300 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

rajeshswari


जिला प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सोमवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार के अनुसार, इन परियोजनाओं में सड़क, फ्लाईओवर समेत कई आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री एक सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे और दो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।


दौरे के दौरान प्रधानमंत्री Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन भी करेंगे। प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि 28 अप्रैल को आयोजित नारी वंदन रैली में लगभग 40 हजार महिलाएं शामिल होंगी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 1500 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल और रूट को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है तथा एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं। इसके अलावा क्यूआरटी और एटीएस की टीमें तैनात रहेंगी। पूरे रूट को जोन और सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।


डीसीपी प्रमोद कुमार के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग दी जा चुकी है। कार्यक्रम स्थल के अंदर की सुरक्षा महिला पुलिस संभालेगी, जबकि बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुष पुलिसकर्मियों के पास रहेगी।

इसे भी पढ़े   पूर्व राज्यमंत्री ने किया एसआईआर मतदाता सूची वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *