नोएडा में ‘इंडस्ट्रीज पुलिस’ तैनात: 4 लाख श्रमिकों से सीधा संवाद, 15 हजार इकाइयों पर नजर

नोएडा में ‘इंडस्ट्रीज पुलिस’ तैनात: 4 लाख श्रमिकों से सीधा संवाद, 15 हजार इकाइयों पर नजर

नोएडा, (जनवार्ता)। नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हालिया श्रमिक आंदोलनों के बाद पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इंडस्ट्रियल सेक्टरों के लिए अलग ‘इंडस्ट्रीज पुलिस सेल’ बनाने का फैसला लिया है, जो सीधे तौर पर मजदूरों और उद्योगों के बीच समन्वय बनाएगी।

rajeshswari


नई व्यवस्था के तहत DCP (इंडस्ट्रीज) का पद सृजित किया गया है। उनके साथ एक ACP, तीन इंस्पेक्टर और करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। यह टीम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र की 15 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों की निगरानी करेगी।


इस पुलिस सेल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी करीब 4 लाख श्रमिकों से सीधा संवाद स्थापित करना होगी। हाल के आंदोलनों में सामने आया कि मजदूरों की शिकायतों का समय पर समाधान न होने से असंतोष बढ़ा। अब शिकायतों की निगरानी और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा।


पुलिस प्रशासन के अनुसार, श्रमिक संगठनों और कंपनियों के साथ लगातार संवाद रखा जाएगा, ताकि विवाद की स्थिति बनने से पहले ही उसका समाधान किया जा सके। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रम कानूनों के पालन पर भी विशेष फोकस रहेगा।


नई प्रणाली में सभी पुलिस जोनों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। किसी एक औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न समस्या की जानकारी अन्य क्षेत्रों से भी साझा की जाएगी, ताकि समान हालात दोबारा न बनें।
यह इंडस्ट्रीज पुलिस सेल तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। तीन दिनों के भीतर इसका स्थायी प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और जल्द ही इसकी विस्तृत SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों की तर्ज पर यह व्यवस्था नोएडा के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने में मददगार साबित

इसे भी पढ़े   एसटीएफ के हत्थे चढ़ा ड्रग्स तस्करी का सरगना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *