दुल्हन की तरह सजी काशी, पीएम मोदी के दौरे से पहले भव्य तैयारियां
वाराणसी, (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर वाराणसी पूरी तरह सजकर तैयार है। शहर के प्रमुख मार्गों को विशेष रूप से गेरुआ रंग से सजाया गया है, जिससे काशी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन कर कार्यक्रमों की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम करीब 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बरेका परिसर स्थित जनसभा स्थल जाएंगे, जहां “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के तहत लगभग 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 6300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सिग्नेचर ब्रिज सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। साथ ही वे दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और कुल 163 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से शहर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 700 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जा रही है, जबकि क्यूआरटी और एटीएस की टीमें भी अलर्ट पर हैं।
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इस दौरान उनका लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर काशी के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टिकोण से यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल Anandiben Patel, उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद

