पीएम मोदी के दौरे पर वाराणसी में हाई अलर्ट, 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात

पीएम मोदी के दौरे पर वाराणसी में हाई अलर्ट, 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात

वाराणसी (जनवार्ता) । नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर Mohit Agarwal ने मंगलवार को बताया कि 28 और 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

rajeshswari


उन्होंने बताया कि बीएल ग्राउंड में आयोजित ‘नारी वंदन रैली’ में करीब 40 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। रैली में केवल महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी भी मुख्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। सभा स्थल पर लगभग 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।


पूरे आयोजन स्थल को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है, जबकि सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं। इसके अलावा क्यूआरटी और एटीएस की टीमें भी तैनात हैं। सभा स्थल और प्रधानमंत्री के रूट पर व्यापक बैरिकेडिंग की गई है तथा पूरे मार्ग पर करीब 2000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।
आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। खासकर महिलाओं में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। स्वागत के लिए शंखनाद, पुष्पवर्षा और आरती की तैयारियां भी की गई हैं।
प्रधानमंत्री मंगलवार शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा सभा को संबोधित भी करेंगे।

इसे भी पढ़े   रेलवे फाटक पार कर रहे पिता और बेटे ट्रेन की चपेट में आए,हुई मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *