लोहता में 4 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार

लोहता में 4 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार

घरेलू कलह बनी हत्या की वजह, गुमशुदगी का नाटक कर पुलिस को करता रहा गुमराह

वाराणसी ( जनवार्ता): लोहता थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा महज 4 घंटे में कर दिया। पुलिस ने पत्नी नर्गिस परवीन की हत्या के आरोप में उसके पति सोहैल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह सामने आई है।

rajeshswari

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के अनुसार, आरोपी सोहैल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले भेलूपुर थाने में खुद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान संदेह होने पर मामले की गहराई से पड़ताल की गई।

जांच में सामने आया कि सोहैल ने सुनियोजित तरीके से अपनी पत्नी नर्गिस को घर बुलाया। दिनभर उसे इधर-उधर घुमाने के बाद देर रात हरपालपुर गांव स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी ले गया, जहां उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं फेंककर फरार हो गया।

मृतका की पहचान आधार कार्ड से होने के बाद एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में लोहता पुलिस और क्राइम टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने घरेलू विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल कर ली।

मृतका के पिता गुलाम की तहरीर पर पुलिस ने पति के साथ ही सास और ससुर के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मामले के शीघ्र खुलासे की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़े   महिला को बनाया बंधक,बच्चे को किया डिस्चार्ज;कई दिन तक पिता ने बच्चे को पिलाया बकरी का दूध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *