लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने लिया भाजपा नेता का हाल, मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने लिया भाजपा नेता का हाल, मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

लखनऊ (जनवार्ता) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि अनुपमा जायसवाल हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय झुलस गई थीं, जब अखिलेश यादव का पुतला जलाया जा रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आने से वह घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने उनके बेहतर उपचार की कामना करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

इस घटना और उसके बाद अखिलेश यादव के अस्पताल पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े   यूपी में ठंड और कोहरे का कहर जारी, कानपुर रहा सबसे ठंडा शहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *