गाजीपुर : स्वप्निल सिंह की पहली फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ कल होगी सिनेमाघरों में रिलीज

गाजीपुर : स्वप्निल सिंह की पहली फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ कल होगी सिनेमाघरों में रिलीज

गाज़ीपुर (जनवार्ता)।  गाजीपुर की प्रतिभाशाली बेटी स्वप्निल सिंह अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ शुक्रवार, 1 मई  को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

rajeshswari

फिल्म उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में शूट की गई है। स्वप्निल सिंह इसमें ‘धारा’ नाम की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो घूमने-फिरने के शौक के कारण पहाड़ों पर जाती है और वहाँ एक टूरिस्ट गाइड (प्रांजल शांडिल्य) से मुलाकात होती है। इसके बाद शुरू होती है एक खूबसूरत रोमांटिक कहानी। फिल्म में शुद्ध बॉलीवुड अंदाज में रोमांस के साथ-साथ 8 से 10 गाने भी शामिल हैं।

स्वप्निल सिंह ने फिल्म के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बहुत बड़ा सीखने का अवसर रहा। उन्होंने मकरंद देशपांडे को “एक्टिंग का गॉड” बताया। फिल्म के निर्देशक सत्यजीत मिश्रा (पूर्व सरकारी अधिकारी) को उन्होंने सख्त लेकिन बेहद समझदार डायरेक्टर बताया।

स्वप्निल विशेष रूप से गाने ‘हमारी तुम्हारी’ की शूटिंग का जिक्र करते हुए बताती हैं कि सरसों के खेत में एक शॉट के लिए उन्हें करीब 30 रीटेक देने पड़े थे। फिल्म में जुबिन नौटियाल और पलक मुच्छल जैसे प्रसिद्ध गायकों के गानों पर परफॉर्म करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा अनुभव रहा।

फिल्म में स्वप्निल सिंह और प्रांजल शांडिल्य मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मकरंद देशपांडे, बृजेंद्र काला सहित कई अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का कुल बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   देव दीपावली 2023: महादेव की नगरी में साढ़े 13 लाख दीयों से रोशन होंगे गंगा घाट

स्वप्निल सिंह ने गाजीपुरवासियों से खास अपील की है कि वे 1 मई को परिवार सहित सिनेमाघर पहुंचकर अपनी स्थानीय लड़की का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच विचारों के अंतर को बेहद खूबसूरती से दिखाती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *