दुबई जा रहे युवक के बैग में तमंचा मिला

दुबई जा रहे युवक के बैग में तमंचा मिला

लखनऊ  (जनवार्ता)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह दुबई जा रहे एक युवक के बैग से तमंचा बरामद होने से हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने आरोपी को पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

rajeshswari


गोंडा निवासी 22 वर्षीय महेश चौहान एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-193 से दुबई जाने वाला था। चेक-इन के दौरान स्क्रीनिंग मशीन में बैग संदिग्ध दिखाई देने पर तलाशी ली गई। जांच में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया .312 बोर का तमंचा बरामद हुआ।


पुलिस पूछताछ में आरोपी हथियार रखने का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस को शक है कि मामला केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। आरोपी के कॉल डिटेल्स और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।


सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   30 केएन हाइब्रिड मोटर का इसरो ने सफलतापूर्वक किया टेस्ट,रॉकेट की नई टेक्नीक का रास्ता साफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *