संजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

संजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली,  (जनवार्ता)। आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे कभी भी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे।
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा की ओर से शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मरते दम तक भाजपा में नहीं जाऊंगा। मेरी विचारधारा में भाजपा और आरएसएस के लिए कोई जगह नहीं है।”

rajeshswari


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उन्हें अपने पक्ष में लाने की कभी कोशिश नहीं की। संजय सिंह के मुताबिक, “उन्होंने तो मुझे जेल भेजा था, ऐसे में वे मेरे साथ ऐसा प्रयास कैसे करते? मुझ पर कभी ट्राई ही नहीं किया गया।”


दरअसल, हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है। इसी के बाद संजय सिंह के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं।


इस बीच Bhagwant Mann ने पार्टी में जारी संकट को लेकर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने घोषणा की है कि वह 5 मई को राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसदों के मुद्दे को उठाया जा सकता है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी विधायकों और नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं ताकि मौजूदा राजनीतिक संकट से निपटने की रणनीति तैयार की जा सके।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में इंटरलॉकिंग मार्गों का शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *