जयपुर में कबाड़ी गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जयपुर में कबाड़ी गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जयपुर, (जनवार्ता)। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर कबाड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना अबूबकर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में यह गिरोह “टोपी वाले गैंग” के नाम से कुख्यात था।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य दिन में सूने मकानों की रेकी करते और रात में बिजली के तार व अन्य धातु सामग्री चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान कबाड़ के रूप में बेचकर आरोपी अवैध मुनाफा कमाते थे। पहचान छिपाने के लिए आरोपी टोपी का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   छह महीने में 1.21 अरब डॉलर का रेवेन्यू! कौन है दुनिया का सबसे मलाईदार एयर रूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *