शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने घर के बाहर डाला डेरा

शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने घर के बाहर डाला डेरा

बलिया (जनवार्ता)। नगरा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शादी का वादा पूरा न होने पर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। युवती पिछले तीन दिनों से युवक के घर के बाहर बैठकर विवाह की मांग कर रही है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक और पास के गांव की युवती के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए, लेकिन अब वह और उसका परिवार विवाह से पीछे हट गया है। आरोप है कि युवक ने संपर्क से बचने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया।


इससे नाराज युवती सीधे युवक के घर पहुंच गई और वहीं बैठकर शादी की जिद पर अड़ गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रही। पुलिस ने युवती से थाने में लिखित शिकायत देने को कहा है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। युवक फिलहाल घर पर नहीं मिला। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बलिया में टीकाकरण टीम पहुंची तो स्कूल में मची अफरा-तफरी, अफवाह से भड़का हंगामा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *