उद्योग व्यापार मंडल काशी की बैठक संपन्न, सशांक शेखर त्रिपाठी बने विधि सलाहकार

उद्योग व्यापार मंडल काशी की बैठक संपन्न, सशांक शेखर त्रिपाठी बने विधि सलाहकार

वाराणसी (जनवार्ता) । उद्योग व्यापार मंडल “काशी” / पूर्वांचल विकास मंच उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गोविन्दपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष/प्रभारी अतिक खान सोनू द्वारा किया गया।

rajeshswari

बैठक में संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बनारस बार के अधिवक्ता सशांक शेखर त्रिपाठी को उद्योग व्यापार मंडल “काशी” / पूर्वांचल विकास मंच उत्तर प्रदेश का विधि सलाहकार मनोनीत किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं तथा आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महामंत्री ध्रुव जी, कोषाध्यक्ष अनिल बिन्द, उपाध्यक्ष अतिक खान सोनू, शम्भूनाथ चौरसिया, गणेश लाल कसेरा, मंत्री किशन शर्मा, मो. आरिफ, जावेद खान, बबलू बिन्द, राकेश सिंह, युवा अध्यक्ष विपिन मेहता, मनोज वर्मा (मनू), प्रियांशु (उपाध्यक्ष), हरिहन्त जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, दीपक जायसवाल एवं युवा संगठन प्रभारी दिव्य कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *