पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल

रोहतास (जनवार्ता)। बिहार के रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा खुद को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि 25 वर्षीय युवक की पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गांव के शिव मंदिर पहुंचा और धारदार हथियार से खुद को गंभीर चोट पहुंचा ली। उसने गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और परिजनों को सूचना दी।

rajeshswari


घायल युवक को पहले सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि घटना के पीछे मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है, हालांकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी में चौड़ीकरण शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *