भाई की पत्नी को छेड़ता था जेठ

भाई की पत्नी को छेड़ता था जेठ

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दे दी पत्थर से दर्दनाक मौत

बलांगीर (जनवार्ता) । रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना बलांगीर जिले के मुरिबहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रामुंडा गांव में सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भाभी को प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पत्थर से मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

rajeshswari

मृतका की पहचान जानकी साहू उर्फ रंजू के रूप में हुई है। आरोपी भोजराज साहू मृतका का जेठ (पति का बड़ा भाई) है। पुलिस के अनुसार घटना २ मई की रात की है। शव दो दिन बाद गांव के पास से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार जानकी का पति लंबे समय से दूसरे राज्य में मजदूरी कर रहा था, जिसके कारण वह गांव में अकेली रहती थी। आरोपी भोजराज इसी अकेलेपन का फायदा उठाते हुए लगातार उससे अनुचित संबंध बनाने की कोशिश करता था। शुरुआत में बातचीत बढ़ाने के बाद वह महिला पर शादी या शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा बार-बार प्रस्ताव ठुकराए जाने पर आरोपी नाराज हो गया। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 2 मई की रात गुस्से में आकर भोजराज ने जानकी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने शव को छिपाने की भी कोशिश की।

मृतका के भाई ब्रह्मराज साहू की शिकायत पर मुरिबहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन कराया, जिसमें उसने पूरी घटना को दोहराया।

इसे भी पढ़े   67 लाख गबन के आरोप में पूर्व ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

एसडीपीओ लक्ष्मीनारायण मरांडी ने बताया कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से खुलासा हुआ कि आरोपी ने पिछले दो महीनों में मृतका को 219 बार फोन किए थे, जो उसके लगातार उत्पीड़न की पुष्टि करते हैं।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस एक ही आरोपी की संलिप्तता मान रही है, लेकिन जांच जारी है। यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *