पति-पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

पीलीभीत (जनवार्ता)। अवैध संबंधों की जंग में पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी की क्रूर हत्या कर दी। प्रेमी द्वारा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद दोनों ने साजिश रचकर युवक को पुराने खंडहर में बुलाया और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मार डाला।

rajeshswari

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बसंतपुर नौनेर गांव के रहने वाले जसवंत सिंह पुत्र गुरबाज सिंह (उम्र करीब 25 वर्ष) की 22 अप्रैल को हत्या कर दी गई। गुरबाज सिंह 22 अप्रैल को घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। 26 अप्रैल को पिता जसवंत सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी दिन तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खेत में बने खंडहर से युवक का शव बरामद हुआ। शव के पास उसकी मोटरसाइकिल भी मौजूद थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, रूट चार्ट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। बुधवार सुबह चित्तरपुर पुल के पास पूरनपुर रोड से मुख्य आरोपी सतेंदर और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने हत्या का राज खोल दिया। शुभप्रीत कौर ने बताया कि पिछले एक साल से उसका गुरबाज सिंह से अवैध संबंध था। जब गांव में इसकी बात फैलने लगी तो वह संबंध तोड़ना चाहती थी, लेकिन गुरबाज सिंह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। उसने शुभप्रीत को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े   गेहूं के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

परेशान महिला ने अपने पति सतेंदर को सब बताया और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 22 अप्रैल को उन्होंने गुरबाज सिंह को उसी खंडहर में बुलाया जहां वे पहले मिला करते थे। वहां दोनों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर बुरी तरह वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के पास ही हथियार और चेन छिपा दी।

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के कब्जे से हत्याकांड में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मृतक की पीली धातु की चेन बरामद कर ली है। आरोपी दोनों ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक अमरीश बाबू, महिला उपनिरीक्षक पारुल, कांस्टेबल हितेश तोमर और महिला कांस्टेबल अंकिता की सराहनीय भूमिका रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *