24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 गिरफ्तार

24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर  (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात एनकाउंटर कर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इन मुठभेड़ों में नौ बदमाश घायल हुए, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लगातार हुई इन कार्रवाइयों ने पूर्व आईपीएस अधिकारी Navniet Sekera के दौर की यादें ताजा कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार नई मंडी, मंसूरपुर, बुढ़ाना और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में नौ आरोपी घायल हो गए। सभी को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने सात देसी तमंचे, एक पिस्टल, कारतूस, करीब 400 ग्राम चांदी के जेवर, छह मोटरसाइकिलें, एक बिना नंबर प्लेट का स्कूटर और नकदी बरामद की है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा।
उधर, हरदोई में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी शाहनूर उर्फ महनुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। कार्रवाई के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी घायल हो गए।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   साले की शादी से लौटकर की पत्नी की हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *