दशाश्वमेध घाट पर गंगा सफाई अभियान
वाराणसी, (जनवार्ता)। गंगा स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र की ओर से श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने गंगा की तलहटी में उतरकर सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने ‘मेरी गंगा, मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश देते हुए कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से गंगा किनारे गंदगी न फैलाने और सफाई अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।
अभियान में महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता समेत कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल रहे। इस दौरान घाट क्षेत्र में सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ गंगा के महत्व की जानकारी दी


