वाराणसी : विनायक प्लाजा की दूसरी मंजिल पर मिला युवक का शव

वाराणसी : विनायक प्लाजा की दूसरी मंजिल पर मिला युवक का शव

सॉरी’ नोट के साथ मिली डायरी

वाराणसी (जनवार्ता)  : सिगरा थाना क्षेत्र के व्यस्त विनायक प्लाजा में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

rajeshswari

मृतक की प्रारंभिक पहचान भरत खन्ना के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद आईडी कार्ड पर तमिल भाषा में विवरण दर्ज होने के कारण पुलिस को आशंका है कि वह दक्षिण भारत के किसी राज्य का निवासी था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें “सॉरी” लिखा नोट मिला। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड नोट माना जा रहा है। डायरी में कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे पाए गए हैं, जिनके माध्यम से पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी सौरव बंसवाल ने बताया, “मृतक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई निशान मिले हैं। इनमें कुछ पुराने घाव और खरोंचें भी हैं। हम हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रहे हैं।”

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक प्लाजा में कब और किस परिस्थिति में पहुंचा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की किसी भी आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   लंका क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के बीच डिवाइडर कट की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *