रष्ट्रीपति मुर्मू ने गाँधी आश्रम का दौरा किया और चरखा भी चलाया

रष्ट्रीपति मुर्मू ने गाँधी आश्रम का दौरा किया और चरखा भी चलाया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अहमदाबाद के गांधी आश्रम का दौरा किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आश्रम में चरखा चलाया। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। वह आज गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।

rajeshswari

राष्ट्रपति भवन द्वारा बताया गया कि साबरमती आश्रम के बाद मुर्मू जीएमईआरएस गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म ‘हरस्टार्ट’ (herStart) का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वह गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी।

हरस्टार्ट (herSTART) यह महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय का एक स्टार्ट-अप मंच है। यह गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल (GUSEC) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसे महिलाओं द्वारा नए विचारों को सशक्त बनाने की दृष्टि से स्थापित किया गया है। यह महत्वाकांक्षी स्टार्ट-अप महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए स्थापित किया गया है। यह स्टार्ट-अप कार्यक्रम उन सभी महिलाओं के लिए है जिनके पास नए विचार और मौजूदा व्यावसायिक उद्यम हैं।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक क्षण: 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ थामा संविधान का सहारा, मुख्यधारा में लौटे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *