जालना में बवाल, आरोपी का घर फूंका

जालना में बवाल, आरोपी का घर फूंका

जालना,  (जनवार्ता)। महाराष्ट्र के जालना जिले में युवती के कथित शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले को लेकर शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया। विरोध में निकाले गए जनआक्रोश मोर्चे के दौरान उग्र भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी पिछले करीब नौ वर्षों से निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने आरोपी और उसके परिवार पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को निकाले गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर आग लगा दी, जिससे घर को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हिंसा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   धोनी के बाद तमिलनाडु में सबसे चर्चित बिहारी बने पीके? विजय पर भविष्यवाणी होती दिखी सच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *