मार्कण्डेय धाम में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

मार्कण्डेय धाम में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

चौबेपुर, (जनवार्ता)। थाना क्षेत्र के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजू कनौजिया (39) पुत्र घनश्याम कनौजिया निवासी ग्राम चौरा, थाना फूलपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया गया कि राजू अपने चार मित्रों के साथ मार्कण्डेय धाम गंगा घाट पर स्नान करने आया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई।
सूचना मिलते ही कोठी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक की असमय मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जेई(JE) ने डिमांड की तबादला के लिए लाइनमैन की बीवी, तंग आ कर दे दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *