सुलतानपुर जिले में सरकारी बिल्डिंग में निर्माण मैटेरियल को लेकर विधायक ने काम रुकवाये

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बरौसा-बिरसिंहपुर मार्ग पर अठैसी गांव में करीब आठ करोड़ की लागत से फायर कर्मियों के रहने के लिए आवास बन रहा है। निर्माण कार्य जल निगम की ओर से कराया जा रहा है। तीन मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में मानक के विपरीत ईंट, सरिया, सीमेंट आदि मैटेरियल लगाया जा रहा है। इसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने सदर जयसिंहपुर विधायक राजबाबू उपाध्याय से की थी। सोमवार को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने भवन निर्माण में उपयोग होने वाली सामाग्री की जांच की और फोन पर अधिकारी से बात कर स्टीमेट मांगा। स्टीमेट न दिखाए जाने तक काम बंद रखने के निर्देश दिया।

rajeshswari

भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर मैने मौके जांच की। भवन निर्माण में लगाया जा रहा मैटेरियल मानक के अनुरूप नही मिला। कार्यदाई संस्था से स्टीमेट और रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि जांच के बाद मानक के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। यहां वैभव सिंह, रत्नेश तिवारी, विवेक  ने विधायक के कदम को सराहा। निरीक्षण के समय गुड्डू उपाध्याय, मुकेश तिवारी, रमेश अग्रहरि, दुर्गेश मिश्र मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   मदरसे में छात्रों को जंजीर से जकड़ा, बरसाए गए बेंत...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *