योगी से मिलीं श्रीकला, जौनपुर की राजनीति गरमाई

योगी से मिलीं श्रीकला, जौनपुर की राजनीति गरमाई

लखनऊ (जनवार्ता)। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के बाद जौनपुर समेत पूर्वांचल की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

rajeshswari


मुलाकात के दौरान जिले के विकास कार्यों, जिला पंचायत योजनाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ भी मौजूद रहे।


हालांकि इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे नए सियासी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा से टिकट मिलने के बाद श्रीकला रेड्डी ने नामांकन से पहले चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धनंजय सिंह और भाजपा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से यह मुलाकात आने वाले चुनावों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े   छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *