चंदौली में पूर्व सैनिक ने अस्पताल में महिला समेत ट्रेन में दो यात्रियों की गोली मारकर की हत्या

चंदौली में पूर्व सैनिक ने अस्पताल में महिला समेत ट्रेन में दो यात्रियों की गोली मारकर की हत्या

तीन राज्यों को हिलाने वाले सनसनीखेज मामले की जांच तेज

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में घुसकर एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतसर (पंजाब) निवासी गुरूप्रीत सिंह (पूर्व सैनिक) ने मात्र 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं कर दीं। उसने रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग ट्रेनों में दो निर्दोष यात्रियों को भी गोली मारकर मार डाला।

rajeshswari

पुलिस के ही विश्वास सूत्रों के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में बिहार के भभुआ (कैमूर) जिले की 55 वर्षीय लक्ष्मीना देवी का इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गुरूप्रीत सिंह अस्पताल में इलाज कराने के बहाने घुसा। उसने काउंटर पर विरेंद्र (45) नाम से पर्चा बनवाया और सीधे वार्ड में जाकर लक्ष्मीना देवी के सिर में गोली मार दी। महिला मौके पर ही मृत घोषित कर दी गई।

आरोपी वारदात के बाद भाग निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अस्पताल के स्टाफ और आसपास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। उसके पास से दो लाइसेंसी पिस्तौल, 11 हजार रुपये और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गुरूप्रीत सिंह ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने रविवार सुबह डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर निवासी मंगरु चौधरी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और शव ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

इसके कुछ घंटों बाद सोमवार आधी रात 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में व्यासनगर के पास एक अन्य यात्री की सिर में गोली मार दी। दोनों ट्रेन हत्याएं जीआरपी डीडीयू जंक्शन क्षेत्र में हुईं। आरोपी दोनों बार ट्रेन से कूदकर भागने में सफल रहा था।

इसे भी पढ़े   ब्रेकिंग: रिश्वत मांगने घर पहुंचा SOC का पेशकार, रकम न देने पर उलट दिया फैसला!

गुरूप्रीत सिंह बिहार के आरा में गार्ड की नौकरी कर रहा था। पुलिस उसके मोबाइल डेटा, यात्रा इतिहास और सोशल मीडिया एक्टिविटी की गहन जांच कर रही है। पूर्व सैनिक होने के कारण केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले में शामिल हो सकती हैं।

इस खौफनाक घटनाक्रम से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने अस्पताल और रेलवे सुरक्षा की खामियों पर सवाल उठाए हैं। चंदौली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच तेजी से जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *