सारनाथ सीएचसी : नशे में धुत ओटी टेक्नीशियन ने महिला नर्स से की अभद्रता

सारनाथ सीएचसी : नशे में धुत ओटी टेक्नीशियन ने महिला नर्स से की अभद्रता

विरोध करने पर डॉक्टर की पिटाई

वाराणसी (जनवार्ता)| सारनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को शराब के नशे में लहराते एक ओटी टेक्नीशियन द्वारा महिला स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार और उसके विरोध पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर का मुंह फोड़ दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

घटना की जानकारी देते हुए घायल डॉक्टर शिवाशीष ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत ओटी टेक्नीशियन हेमंत कुमार शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा और महिला स्टाफ नर्स से अश्लीलता भरा व्यवहार करने लगा। नर्स की शिकायत पर जब डॉक्टर ने आरोपी को रोका तो वह भड़क गया और गाली-गलौज पर उतर आया। स्थिति बिगड़ते देख डॉ. शिवाशीष ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी।

पुलिस के पहुंचने के बावजूद आरोपी ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके मुंह पर वार कर घायल कर दिया। घटना देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को तुरंत हिरासत में ले लिया और सारनाथ थाने भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सीएचसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा है कि ऐसे नशेड़ी तत्वों से स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने वाले स्टाफ, खासकर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़े   बनारस में बिजली निजीकरण के खिलाफ 352वें दिन जोरदार प्रदर्शन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *