दालमंडी में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, 25 इमारतें मलबे में तब्दील

दालमंडी में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, 25 इमारतें मलबे में तब्दील

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य के तहत प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में तीन जेसीबी मशीनों व करीब 50 मजदूरों की मदद से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अब तक करीब 25 भवनों को ध्वस्त कर मलबे में तब्दील कर दिया गया।

rajeshswari

सुबह पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी कराई गई। प्रशासन ने लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को भवन खाली करने की अंतिम चेतावनी भी दी। इसके बाद गली के दोनों सिरों से बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान कई भवनों की ऊपरी मंजिलों को मजदूरों ने हथौड़ों से तोड़ा। इस बीच नई सड़क क्षेत्र में एक बिजली का खंभा झुक जाने से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, हालांकि बिजली विभाग की टीम ने तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।

प्रशासन की ओर से मुसाफिरखाने पर भी कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन वहां शादी समारोह होने के कारण फिलहाल ध्वस्तीकरण टाल दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अब वहां अगले चरण में कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। चिन्हित भवनों को समय रहते खाली नहीं करने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई जारी रखेगा। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में अभियान को लेकर चिंता बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   ट्रडो की पार्टी के नेता ने ही खोल दिया मोर्चा,कहा-हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट,खालिस्तानी आतंकियों का महिमामंडन क्यों?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *