48 मिनट में प्रयागराज, 2 घंटे में दिल्ली

48 मिनट में प्रयागराज, 2 घंटे में दिल्ली

लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने वाले दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत लखनऊ से प्रयागराज का सफर मात्र 48 मिनट में और दिल्ली की दूरी करीब 2 घंटे 12 मिनट में तय की जा सकेगी।

rajeshswari


रेल मंत्रालय की प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, प्रयागराज से दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होगा, जबकि दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में 3 घंटे 33 मिनट लगेंगे। वहीं, लखनऊ से अयोध्या की दूरी केवल 35 मिनट में तय होने का अनुमान है।


प्रयागराज में हाईस्पीड रेल के रूट और स्टेशन को लेकर मंथन जारी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, फाफामऊ और भदोही के रास्ते कॉरिडोर ले जाने पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि शहर के भीतर घनी आबादी और भूमि अधिग्रहण बड़ी चुनौती मानी जा रही है। अंतिम फैसला विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के बाद लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   लखनऊ में कार में जिंदा जला युवक, दूसरी कार से मिला शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *