युवक को गोली मार बाइक लूटी

युवक को गोली मार बाइक लूटी

हुसैनगंज के टिकरी मोड़ के पास सैलून बंद कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। घायल युवक आजाद हुसैन का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार तेतरिया निवासी आजाद हुसैन सोमवार शाम टिकरी बाजार स्थित अपनी सैलून दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सफेद अपाची बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मारपीट कर मोबाइल छीन लिया, लेकिन युवक ने हाथापाई कर मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल निकाल ली और बाइक छीनने लगे।


विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी, जो उसके बाएं हाथ में लगी। घायल अवस्था में युवक किसी तरह मौके से भाग निकला, जबकि बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।


घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से युवक को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ की। हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े   घर में रखी देव मूर्ति अगर हो जाए खंडित तो घबराएं नहीं,करें ये उपाय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *