पटमदा के बड़डीह में तेल टैंकर ने मैजिक वैन को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

पटमदा के बड़डीह में तेल टैंकर ने मैजिक वैन को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

पटमदा के बड़डीह में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने यात्रियों से भरी मैजिक वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वैन जमशेदपुर से पटमदा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद तेल टैंकर को रोक लिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

इसे भी पढ़े   यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे से भीषण हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *