तेज आंधी का कहर, सुकृत पुलिस चौकी में पेड़ गिरने से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

तेज आंधी का कहर, सुकृत पुलिस चौकी में पेड़ गिरने से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

सोनभद्र  (जनवार्ता)!  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी में बुधवार की देर- शाम को आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी के दौरान चौकी परिसर में खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर पुलिस वाहन पर गिर पड़ा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा के चलते पेड़ धराशायी होकर सीधे पुलिस गाड़ी पर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

rajeshswari

घटना के बाद पुलिस चौकी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए गिरे पेड़ को हटाने की कवायद तेज कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे प्रभावित हुए हैं।
फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़े   अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *