अवैध धर्मशालाओं पर निगम का ताला

अवैध धर्मशालाओं पर निगम का ताला

वाराणसी  (जनवार्ता)। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के शिवपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित धर्मशालाओं के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तीन प्राचीन धर्मशालाओं पर ताला लगा दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि धर्मशालाओं को अब नगर निगम के संरक्षण में लिया गया है और पुरुषोत्तम मास में पंचकोशी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव और संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने शिवपुर पुलिस के सहयोग से राजा गोकुलचंद धर्मशाला, रामलीला मैदान स्थित धर्मशाला और हनुमान धर्मशाला को खाली कराकर सील कर दिया।
संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध कब्जा और व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हनुमान धर्मशाला का पूरी तरह व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान किराये पर रह रहे लोगों को सामान सहित बाहर निकलवाकर मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया। साथ ही संबंधित समिति के लोगों को चेतावनी भी दी गई।
इसी क्रम में नगर निगम की टीम पंच पांडेश्वर मंदिर पहुंची, जहां मंदिर भूमि पर कब्जा जमाए लोगों को 24 घंटे के भीतर स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, नगर निगम की सफाई टीम ने प्राचीन राम भट्ट तालाब और धर्मशालाओं में सफाई अभियान चलाते हुए चूने का छिड़काव किया। निगम के अनुसार धार्मिक स्थलों और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' बयान से बनारस में भी हलचल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *