महेश बाबू के बयान पर राहुल देव का तंज
मुंबई (जनवार्ता)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Mahesh Babu के पुराने बयान “बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता” पर अभिनेता Rahul Dev ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में राहुल देव ने कहा कि महेश बाबू हिंदी भाषा में सहज नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अब तक किसी फुल-फ्लेज्ड हिंदी फिल्म में काम नहीं किया।
राहुल देव ने निर्देशक Trivikram Srinivas और महेश बाबू की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फिल्मों में कमर्शियल सिनेमा और भावनात्मक कहानियों का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है।
महेश बाबू के चर्चित बयान पर सवाल किए जाने पर राहुल देव ने मुस्कुराते हुए कहा, “उन्हें जुबान नहीं आती, सही बात तो ये है।”
गौरतलब है कि Mahesh Babu ने फिल्म Major के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा था कि उन्हें हिंदी फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन बॉलीवुड उन्हें “अफॉर्ड” नहीं कर सकता।
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही निर्देशक S. S. Rajamouli की आगामी फिल्म Varanasi में नजर आ सकते हैं। फिल्म में Priyanka Chopra Jonas और Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


