बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धांजलि, मानवता और सेवा का दिया संदेश

बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धांजलि, मानवता और सेवा का दिया संदेश

वाराणसी ( जनवार्ता)। संत निरंकारी मिशन की ओर से युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत भावपूर्ण संत समागम का आयोजन किया गया। समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मलदहिया स्थित सत्संग भवन में भी श्रद्धालुओं ने देखा और सत्संग में भाग लिया।

rajeshswari

कार्यक्रम में  सतगुरु सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में आयोजित विशेष सत्संग को वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने संबोधित किया।

सतगुरु माता सुदीक्षा ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि बाबा हरदेव सिंह का संपूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेम-भक्ति का अद्भुत उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का प्रत्येक क्षण इंसानियत, करुणा और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में दुख या संघर्ष है तो हमारा कर्तव्य उसे और बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रेम, संवेदनशीलता और सहयोग से उसके कष्टों को कम करना है। जीवन ऐसा होना चाहिए जो रिश्तों में प्रेम, समर्पण और सद्भाव को मजबूत करे।

सतगुरु माता ने कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद व्यक्ति का जीवन केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समस्त मानवता की सेवा और कल्याण का माध्यम बन जाता है। सच्ची सेवा निस्वार्थ भावना, विनम्रता और प्रेम से परिपूर्ण होती है तथा वास्तविक भक्ति व्यक्ति के व्यवहार, विचार और कर्मों में दिखाई देती है।

समागम के अंत में सतगुरु माता ने सभी श्रद्धालुओं को सेवा, सुमिरण और सत्संग को जीवन की प्राथमिकता बनाने का संदेश देते हुए प्रेम, शांति और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   Deoria: देवेश घर की तरफ नजर पड़ते ही बोला- सब कुछ खत्म हो गया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *