एनसीसी युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का मजबूत आधार : कर्नल अमर सिंह

एनसीसी युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का मजबूत आधार : कर्नल अमर सिंह

वाराणसी (जनवार्ता)। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेटों को फायरिंग, योग, ड्रिल सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कैंप जीवन के अनुशासन और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की सीख भी दी जा रही है।

कर्नल अमर सिंह ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को सेना भर्ती समेत अन्य क्षेत्रों में भी सफल और अनुशासित जीवन के लिए तैयार करता है। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, बेस्ट कैडेट चयन और फायरिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

15 से 24 मई तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग 550 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के चितईपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *