रोहनिया के आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों की पूल पार्टी, समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

रोहनिया के आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों की पूल पार्टी, समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के तहत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने पानी के बीच खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

rajeshswari


स्कूल परिसर में बच्चों के लिए विशेष रूप से छोटे स्विमिंग पूल की व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगी गेंदों, खिलौनों और संगीत के माहौल में बच्चों ने उत्साह के साथ वाटर गेम्स, रेन डांस और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों की खुशी और उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने लायक रहा।


विद्यालय प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए थे। शिक्षिकाएं और स्कूल स्टाफ लगातार बच्चों की निगरानी करते रहे, ताकि सभी बच्चे सुरक्षित वातावरण में गतिविधियों का आनंद ले सकें। बच्चों को हेल्दी स्नैक्स और जूस भी वितरित किया गया।


विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सामाजिक सहभागिता भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ समूह फोटो खिंचवाए। वहीं, अभिभावकों ने भी स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए उपयोगी और यादगार पहल बताया।

इसे भी पढ़े   रिश्वतखोरी मामले में आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को हाईकोर्ट से जमानत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *